फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mata Chamunda Devi's temple is 122 years old

Agra News: 122 साल पुराना है माता चामुंडा देवी का मंदिर

Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mata Chamunda Devi's temple is 122 years old
कासगंज। शहर का माता चामुंडा मंदिर 121 साल पुुराना है। पीपल की जड़ में माता चामुंडा के चरण निकलने के बाद यहां पर मंदिर की स्थापना की गई। आज यह मंदिर काफी भव्य रुप ले चुका है। इस मंदिरमें अन्य देवी देवताओं की भी प्रतिमाएं स्थापित हैं। प्रत्येक सोमवार को मंदिर पर भक्त पहुंचकर माता के आगे शीश झुकाते हैं
विज्ञापन

मान्यता है कि तरौरा क्षेत्र के बाग में पीपल की जड़ में माता चामुंडा के चरण निकले। इसके बाद यहां पर 1901 में पहले एक छोटे मंदिर की स्थापना की गई और भक्तों का आना शुरू हो गया। भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर उनके द्वारा मंदिर परिसर में देवी देवताओं की प्रतिमाओं को स्थापित करना शुरू कर दिया गया। धीरे धीरे इस मंदिर की ख्याति दूर दराज के क्षेत्रों में फैलने लगी। जिससे भक्तों की संख्या में तेजी से इजाफा होता गया। आज यह मंदिर काफी भव्य रूप ले चुका है। प्रत्येक सोमवार को मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त माता के दरबार में पहुंच कर अपनी मन्नत मांगते है।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व पर तो यहां दूर दराज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर पर नवरात्र पर्व के दिनों में मेला लगता है। मान्यता है कि मंदिर पर सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से माता प्रसन्न होती हैं तथा मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। यहां पर नवरात्र के दिनों में हवन कुंड में भक्तों के द्वारा आहुतियां भी चढ़ाई जाती हैं। दूर दूर तक यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां है स्थित
माता का यह मंदिर फोरलेन मार्ग पर इस्माइलपुर रोड एवं अशोक नगर के मध्य स्थित है। बस स्टैंड से मंदिर की दूरी आधा किमी है। रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किमी दूर है। मंदिर के लिए शहर के लोग बिलराम गेट चौराहा, गली माता चामुंडा मंदिर, सोरों गेट अंबेडकर तिराहा आदि मार्गों से होकर जाते हैं।


माता चामुंडा मंदिर के दरबार से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता।सच्चे मन से माता से मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। नवरात्र के दिनों में दूर दराज के क्षेत्र से भक्त आकर माता रानी की पूजा करते है। अनेक पाल सिंह,पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed