फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive fire in car warehouse in etah five people burnt

यूपीः एटा में कबाड गोदाम में भीषण आग, पांच लोग बुरी तरह झुलसे

Sun, 13 Oct 2019 12:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Oct 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in car warehouse in etah five people burnt
कबाड़ गोदाम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित कबाड़ के गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत की। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित एक कबाड़ गोदाम से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। बताया गया है कि इस कबाड़ के गोदाम में पुरानी गाड़ियों को काटा जाता है।
विज्ञापन


आग के कारण यहां काम कर रहे पांच लोग फंस गए जो झुलस गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और झुलसे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed