{"_id":"5f3e4de649b2c30a7804df4e","slug":"massive-fire-in-auto-parts-shop-transport-nagar-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः ऑटो पार्टस की दुकान में लगी भीषण आग, मोबिल ऑयल ने बढ़ाई दमकलकर्मियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः ऑटो पार्टस की दुकान में लगी भीषण आग, मोबिल ऑयल ने बढ़ाई दमकलकर्मियों की परेशानी
Thu, 20 Aug 2020 03:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Aug 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दयाल मोटर्स ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दयाल मोटर्स ऑटो पार्ट्स की दुकान में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें निकलने से आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंच गई। बताया गया है कि दुकान अशोक सेठिया की है। इस दुकान में मोबिल ऑयल रखा था जिसके कारण आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
थाना हरीपर्वत प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि दुकान में मोबिल ऑयल रखा होने की वजह से आग ज्यादा भड़की। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है लेकिन अभी जांच की जा रही है।