फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   massive fire broke out in shoe factory Accident happened due to short circuit

Fire News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो दमकल मौके पर पहुंची; शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ हादसा

Wed, 29 Nov 2023 05:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 05:35 PM IST
सार

फैक्टरी में काम चल रहा था, उसी समय शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। मामलू सी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन
massive fire broke out in shoe factory Accident happened due to short circuit
जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र में शार्ट सर्किट से जूता फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी से आग की लपटें उठते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल ही फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के सीतानगर कॉलोनी में जूते की फैक्टरी है। बताया गया है कि  शाम के समय जब फैक्टरी में काम चल रहा था, उसी समय शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। मामलू सी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ये देख फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल ही खुद की जान बचाते हुए फैक्टरी कर्मचारी बाहर निकल गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में भी फैक्टरी की आग ने दहशत का माहौल कायम कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed