{"_id":"5f05405d8ebc3e4340523700","slug":"massive-accident-five-dies-in-agra-breaking-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भीषण हादसा, 90 की रफ्तार से कंटेनर सड़क किनारे सो रहे सात मजदूरों पर चढ़ा, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भीषण हादसा, 90 की रफ्तार से कंटेनर सड़क किनारे सो रहे सात मजदूरों पर चढ़ा, छह की मौत
Wed, 08 Jul 2020 03:18 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:18 PM IST
सार
हिट एंड रन : मौके से भाग रहे चालक और क्लीनर को पुलिस ने पकड़ा, गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई,
विज्ञापन
हादसा करने वाला कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-दिल्ली हाईवे (एनएच-2) पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सो रहे सात मजदूरों पर चढ़ जाने से छह की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।
ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुए हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर और क्लीनर को दो किमी. आगे सिकंदरा चौराहे पर पकड़कर पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लिया।
पूछताछ में ड्राइवर मुनेश ने बताया कि उसे झपकी लग जाने से 90 की स्पीड पर चल रहे कंटेनर पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई है।

Trending Videos
घटनास्थल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी स्थित गांव डांडिया निवासी चालक मुनेश और क्लीनर सिंटू खाली कंटेनर लेकर मैनपुरी से गुरुग्राम जा रहे थे। सिकंदरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल कट से आगे घुमावदार मोड़ है। यहां कंटेनर अनियंत्रित हो गया और मुख्य सड़क से करीब 15 फुट बायीं ओर चला गया।
ये भी पढ़ें : कोख के सौदागर: नेपाल की अस्मिता भेजती थी महिलाओं की रकम और एजेंट का कमीशन
हाईवे किनारे लिंटर डालकर ढके हुए नाले के ऊपर चढ़ने के बाद कंटेनर करीब 25 फीट आगे तक चला। यहां जूते की दुकान के सामने सो रहे सात मजदूरों के ऊपर से निकल गया।
कंटेनर की टक्कर से दो खंभे मुड़ गए लेकिन ड्राइवर रेस देता ही रहा। हादसे के वक्त गुरुद्वारा पर मौजूद चीता मोबाइल के सिपाहियों ने पीछा कर कंटेनर को दो किमी आगे पकड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की कहानी
- फोटो : अमर उजाला
पांच मृतकों की शनाख्त नहीं
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि चालक ने हादसे की वजह झपकी लगना और स्पीड लगभग 90 किमी प्रति घंटा होने के कारण कंटेनर का अनियंत्रित होना बताई है। पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी शनाख्त नहीं हो सकी है। शाहगंज के भोगीपुरा निवासी सुनील ने एसएन में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया निवासी नितिन शर्मा एसएन इमरजेंसी में भर्ती है।
1. जाको राखे साइयां : लघुशंका के लिए गया...जान बच गई
सड़क किनारे एक लाइन में नौ लोग सो रहे थे। सात पर कंटेनरचढ़ गया। इनके ठीक आगे सोनू सो रहा था। वह हादसे से दो मिनट पहले ही लघुशंका के लिए पास में ही रेलवे पटरी पर गया था। लौटा तो लाशें पड़ी थीं। देखकर सहम गया। उसने बताया कि अगर वह गया नहीं होता तो कंटेनर उस पर भी चढ़ जाता।
2. मुझे लगा मर जाऊंगा पर मौत का पहिया थम गया
सोनू के आगे संतोष सो रहा था। कंटेनर ने खंभे को टक्कर मारी तो उसकी आंख खुल गई। तभी उसने देखा कि कंटेनर उसकी ओर आ रहा है। उसने बताया कि उसे लगा कि वह मर जाएगा, लेकिन तभी कंटेनर के पहिए थम गए, ड्राइवर ने ब्रेक लगाए होंगे, फिर स्टेयरिंग घुमाई होगी, क्योंकि कंटेनर साइड से होकर चला गया।