फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mass Cheating Caught During University Even-Semester Examinations

Agra: विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में पकड़ी सामूहिक नकल, कार्रवाई के लिए परीक्षा नियंत्रक को लिखा पत्र

Mon, 27 Apr 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 27 Apr 2026 11:43 PM IST
सार

विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डाॅ. केवाई सिंह की भूमिका पर भी सचल दल ने सवाल खड़े किए। आरोप लगाए हैं कि पर्यवेक्षक की अनुपस्थिति ने सामूहिक नकल की गतिविधियों को चलने में मदद की।

विज्ञापन
Mass Cheating Caught During University Even-Semester Examinations
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्वकेंद्रों पर चल रही परीक्षा में सचल दल नकल की रिपोर्ट दे रहा है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सचल दल नियुक्ति समिति के प्रभारी प्रो. सीके गौतम ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन


डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा 16 अप्रैल से स्वकेंद्रों पर चल रही है। सचल दल नियुक्ति समिति के प्रभारी प्रो. सीके गौतम ने बताया कि 23 अप्रैल को तीन सदस्यीय सचल दल ने श्री राम आदर्श महाविद्यालय, पनवारी, सिकंदरा का औचक निरीक्षण किया था। सचल दल को गंभीर अनियमितताएं मिली थीं। केंद्र के सीसीटीवी कैमरे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़े हुए नहीं पाए गए। काॅलेज प्रशासन परीक्षार्थियों के अनिवार्य वेरिफिकेशन फाॅर्म प्रस्तुत करने में विफल रहा। आशंका है कि बाहरी लोगों से तो परीक्षा नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


प्रश्नपत्रों के लिफाफे और उत्तर पुस्तिकाओं का रखरखाव असुरक्षित पाया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपस्थित सभी 62 परीक्षार्थियों के बीच सामूहिक नकल के अनुकूल परिस्थितियां पाई गईं। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डाॅ. केवाई सिंह की भूमिका पर भी सचल दल ने सवाल खड़े किए। आरोप लगाए हैं कि पर्यवेक्षक की अनुपस्थिति ने सामूहिक नकल की गतिविधियों को चलने में मदद की। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से रिपोर्ट के बाद भी केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक डाॅ. केवाई सिंह को केंद्र से नहीं हटाने के साथ ही परीक्षा केंद्र निरस्त करने के लिए कहा है। इस संबंध में श्री राम आदर्श महाविद्यालय के संचालक यशपाल चौधरी का कहना है कि परीक्षा सही तरह से संचालित हो रही हैं, आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत की पेशकश
सचल दल नियुक्ति समिति के प्रभारी प्रो. सीके गौतम ने बताया कि बाह के काॅलेज का संचालक बताते हुए ब्रजेश शर्मा नाम के युवक ने फोन किया। काॅलेज में सचल दल ना भेजने के लिए रिश्वत देने की पेशकश करने लगा। उसे ऐसी बातें नहीं करने की हिदायत दी गई। सोमवार शाम 7:35 बजे दोबारा उसका फोन आया, कहा कि 50 हजार रुपये लेकर आवास पर आ गया हूं। पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तो धमकी देने लगा। इस मामले में थाना लोहामंडी में तहरीर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed