फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mass cheating caught at 16 centres only two cancelled questions being raised on action

Agra University: 16 केंद्रों पर पकड़ी गई सामूहिक नकल, निरस्त हुए केवल दो; कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

Tue, 20 May 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 09:44 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में 16 केंद्रों पर सामूहिक नकल होते हुए पकड़ गई, लेकिन सिर्फ दे केंद्रों को निरस्त किया गया। विवि प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Mass cheating caught at 16 centres only two cancelled questions being raised on action
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 16 काॅलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी गई। मैनपुरी के दो काॅलेजों को निरस्त किया गया। बाकी 14 काॅलेजों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह तब है, जब परीक्षा संपन्न होने में केवल 2 दिन बचे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़ा किया जाने लगा है।
विज्ञापन


नकलविहीन परीक्षा कराने का जिम्मा पर्यवेक्षकों के कंधों पर डाला गया है। 21 अप्रैल से शुरू हुई परीक्षा में अब तक 17 कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी जा चुकी है। आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 268 केंद्रों पर 29 नोडल केंद्रों के माध्यम से परीक्षा कराई जा रही है। नई शिक्षा नीति के तहत सम सेमेस्टर की स्नातक स्तर की परीक्षा में 100 में से 60 बहुविकल्पीय प्रश्न छात्रों को हल करने हैं।
विज्ञापन



 

इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों पर नकल कराई जा रही है। शनिवार तक कंट्रोल रूम और सचल दलों की शिकायत पर विवि प्रशासन 16 महाविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई चुका है। सिर्फ मैनपुरी के दो कॉलेज निरस्त किए गए हैं। शेष केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा की जिम्मेदारी पर्यवेक्षकों के ऊपर डालकर चुप्पी साध ली गई है। निरंजनानंद पीजी कॉलेज शमसाबाद और नवाब सिंह गर्ल्स पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद में परीक्षा के दौरान दो बार सामूहिक नकल पकड़ी जा चुकी है।


 
विज्ञापन

जांच के लिए बनी कमेटी, नहीं हुई कार्रवाई
विवि प्रशासन ने हर बार नकल की शिकायत पर जांच कमेटी गठित करने की जानकारी दी। कहा गया कि कमेटी की रिपोर्ट पर केंद्र को निरस्त किया जाएगा। अब जबकि परीक्षा समाप्त होने में सिर्फ दो दिन शेष हैं, कॉलेज पर कार्रवाई होती भी है तो इससे कॉलेज संचालक को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

 
विज्ञापन

अगले साल के लिए होंगे डिबार
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि समितियों की रिपोर्ट को परीक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा। एक भी दोषी कॉलेज को बख्शा नहीं जाएगा। जांच समितियों की रिपोर्ट के आधार पर दोषी कॉलेज आगे की परीक्षा के लिए डिबार किए जाएंगे।


 

यहां पकड़ी गई नकल

1- बाबा टीकम सिंह महाविद्यालय खैरगढ़ फिरोजाबाद

2-श्रीनवाब सिंह महाविद्यालय बेंदी, फिरोजाबाद

3- गुरु निरंजनानांद पीजी कॉलेज शमसाबाद

4- श्री किरोरी लाल शास्त्री महाविद्यालय जगनेर, रोड मैनपुरी

5- एसबीडी कॉलेज ऑफ साइंस एंड एजुकेशन इटावा रोड मैनपुरी

7- श्री बांके बिहारी एजूकेशन इंस्टीट्यूट शमसाबाद

8- माता सूरजमुखी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स, शाहदरा

9- श्री रघुकुल महाविद्यालय बकलपुर, खेरागढ़

10- आदर्श कृष्णा पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भूपनगर, मैनपुरी

11- रिशाल सिंह महाविद्यालय, जसराना, फिरोजाबाद।

12- श्री राम आदर्श पीजी कॉलेज पनवारी

13- श्री राम दास महाविद्यालय मैनपुरी

14- संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिचपुरी

15- ब्रजराज सिंह कॉलेज, कुबेरपुर फिरोजाबाद

16- महीपाल सिंह गर्ल्स कॉलेज फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed