फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   martyr's family praised Indian air force for surgical strike

एटा: एयर स्ट्राइक पर बोले शहीदों के परिजन- कार्रवाई जारी रहे, कर दो आतंकवाद का खात्मा

Tue, 26 Feb 2019 08:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
martyr's family praised Indian air force for surgical strike
शहीदों के परिजन
भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद एटा-कासगंज के शहीद सैनिकों के परिजनों ने खुशी जाहिर की है। हालांकि परिजनों और वीर नारियों ने सरकार से आतंकियों को एक बार और करारा जवाब देने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव सदियापुर के शहीद रजनेश की पत्नी अल्का यादव ने कहा कि आतंकी हमले के दोषियों को सेना ने जवाब दिया है। मगर अभी बदला पूरा नहीं हुआ है। अब तक जो भी सैनिक शहीद हुए उन सबकी शहादत का बदला लिया जाए।
विज्ञापन


गांव रामई हेतम शाह के शहीद मनवीर की मां श्याम वती देवी ने कहा कि लाडलों की शहादत का सरकार ने मोल चुकाया है। सेना लगातार ऐसी ही कार्रवाई करे। ताकि दुश्मन को करारा सबक मिले। गांव नूंहखास के शहीद सुशील यादव की मां रामवती ने कहा कि वायुसेना की कार्रवाई से खुशी हुई है, लेकिन इसे लगातार जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव रामई हेतम शाह के शहीद मुकेश की पत्नी सुनील यादव ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई बेहद प्रशंसनीय है। हम इससे खुश हैं, लेकिन सेना को अपने साथियों और जवानों की एक-एक बूंद का बदला लेते रहना है।

'कार्रवाई चलती रहनी चाहिए'

शहीद राजेश के पिता नेम सिंह ने कहा कि लगातार पाकिस्तान हम पर हमले करता रहा। भारत ने दूसरी बार बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरकार को यह कार्रवाई जारी रखनी है। शहीद नीरेश के भाई अनिल यादव ने बोले, सेना ने सैनिकों की शहादत का बदला लिया। कार्रवाई चलती रहनी चाहिए।

कासगंज जिले के शहीद हनीफ खां की पत्नी अनीसा बेगम ने कहा कि आतंकवाद की वजह से देश को काफी कीमत चुकानी पड़ी है। पाकिस्तान से कई बार युद्ध हो चुके हैं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। 

पुलवामा की घटना काफी दर्दनाक है, जिसे बया नहीं किया जा सकता। आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने के लिए सरकार एवं सेना को और भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे फिर से आतंकवाद के चलते देश के सैनिकों को अपनी जान न गंवानी पड़े। 

शहीद कुमार सहाय की पत्नी रामरती ने कहा कि हमारे सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पुलवामा हमले का सेना ने बदला लिया है। सेना को और भी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed