फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marthara-Mirahachi-Mohanpura road will be built with Rs 51 crores

Agra News: 51 करोड़ से बनेगा मरथरा-मिरहची-मोहनपुरा मार्ग

Thu, 27 Feb 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Marthara-Mirahachi-Mohanpura road will be built with Rs 51 crores
एटा। मारहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार ने तोहफा दिया है। लंबे समय से चल रही लोगों की मांग पर मरथरा-मिरहची-मोहनपुरा मार्ग के चौड़ीकरा को मंजूर किया गया है। यह कार्य 51.19 करोड़ से किया जाएगा। जबकि एटा-कासगंज मार्ग पर जिले की सीमा में 20 किलोमीटर का नवीनीकरण कराने के लिए 19.16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मरथरा से मिरहची होते हुए कासगंज जनपद के मोहपुरा तक जाने वाला मार्ग इस क्षेत्र में दोनों जिले के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मोहनपुरा में बड़ी मटर मंडी है। मिरहची-मारहरा क्षेत्र में बड़े स्तर पर मटर की खेती की जाती है। उपज बेचने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान वहां की मंडी में जाते हैं। रास्ता खराब और सकरा होने की वजह से आवागमन आसान नहीं होता। वाहन अधिक होने पर अक्सर जाम की समस्या हो जाती है तो हादसों का भी खतरा रहता है। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा। इसे मंजूर कर लिया गया है। 24.55 किमी लंबे इस मार्ग के नवीनीकरण के साथ ही चौड़ीकरण भी किया जाएगा। वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है। इसे 7 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस कार्य पर 51.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका 17.91 करोड़ रुपया विभाग को जारी भी कर दिया गया है। वहीं, एटा-कासगंज फोरलेन की स्थिति भी कई जगह खराब हो गई है। कई जगह से डामर की परत उखड़ने की वजह से आवागमन प्रभावित होता है और हादसों का भी खतरा बना रहता है। इसका प्रस्ताव भी भेजा गया था। जिसे मंजूर किया गया है। शहर से 20 किमी तक जनपद की सीमा में आने वाली सड़क की मरम्मत एवं नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए 19.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 2.08 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed