फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman's family assaulted for dowry, accused of firing

Agra News: दहेज के लिए विवाहिता के परिजन से मारपीट, फायरिंग का आरोप

Sun, 15 Mar 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman's family assaulted for dowry, accused of firing
आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी निवासी बृजभूषण शुक्ला ने अपनी भतीजी के पति और ससुरालियों पर आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की है। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई की पुत्री प्रियंका शुक्ला की शादी 2 मार्च 2024 को ठाणे महाराष्ट्र निवासी पंकज वशिष्ठ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रियंका को परेशान करता था। कई बार पंचायत के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। 25 फरवरी की शाम करीब 6:45 बजे प्रियंका के ठाणे निवासी ससुर बांके बिहारी वशिष्ठ और देवर अजय वशिष्ठ छह अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके बेटे राजकुमार शुक्ला, पत्नी उमा शुक्ला और छोटे भाई की पत्नी राजश्री शुक्ला के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पिस्टल से दो राउंड फायरिंग भी की। घटना में उनके कंधे और बेटे राजकुमार के सिर व कान में चोट आई। पीड़ित ने घटना के वीडियो और फोटो पुलिस को दिए हैं। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed