{"_id":"697a8204414008e8b90f67dd","slug":"married-woman-was-lured-away-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-124343-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गए, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गए, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 29 Jan 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 29 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर के सेवला निवासी युवक ने पत्नी को बहला कर ले जाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। परसोती का नगला, मंदिर वाली गली, सेवला निवासी करन कुमार सागर ने बताया कि उनका विवाह 5 वर्ष पूर्व धौलपुर निवासी रजनेश के साथ हुआ था। आरोप है कि कंपनी में कार्यरत शाकिर ने ठेकेदार सतनाम की मिलीभगत से तंत्र मंत्र के बहाने पत्नी को अपने प्रभाव में ले लिया। 1 जुलाई 2025 को उसे बहलाकर ले गया। पुलिस, महिला आयोग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन