फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman thrown out of the house after being beaten

Agra News: विवाहिता को पीटने के बाद घर से निकाला

Thu, 05 Dec 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house after being beaten
किशनी। पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटने के बाद घर से धक्के देकर निकाल दिया। मायके पहुंचने के बाद पीड़िता ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कत्तरा गांव निवासी पिंकी देवी ने बताया कि उनकी शादी राज उर्फ रजत निवासी घिरोर चौराहा करहल के साथ 21 फरवरी 2023 को हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ताने दिए जाने लगे। पति राज उर्फ रजत, सास राजनश्री, ससुर धर्मेंद्र, जेठानी सोनी, ननद अंजू और वर्षा 5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहते हैं कि कुछ भी कर के पांच लाख रुपये लाओ तभी घर में रहने देंगे। उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसे भूखा प्यासा रखा गया और मारपीट की गई। 12 जून को पति व ससुरालीजन ने उसे पीटने के बाद धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed