फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman thrown out of house when demand for bike not met

Agra News: बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 14 Jul 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house when demand for bike not met
बिछवां (मैनपुरी)। अतिरिक्त दहेज में बुलट की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता की पिटाई की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके फतेहजंगपुर पहुंची पीड़िता ने परिजन ससुरालीजन की प्रताड़ना के बारे में बताया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी श्री निवास ने पुलिस को बताया कि पुत्री नैनसी की शादी 25 नवंबर 2020 को वीकेश निवासी मोहल्ला सम्राट नगर जनपद फिरोजाबाद के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद ही पति वीकेश, सास लच्छो देवी, ननद खुशबू, देवर विवेक, मध्यस्थ विवेक के मौसा सौदान सिंह निवासी बौर्रा जनपद एटा, विवेक के मामा रोहित निवासी बैवलपुर फिरोजाबाद पुत्री को कम दहेज का ताना देते हुए परेशान करते लगे। एक लाख रुपये और बुलट की मांग करते हुए उसे आए दिन गालियां देते और मारते पीटते हैं। जब पुत्री ने कहा कि उसके पिता मांग पूरी नही कर पाएंगे तो 17 जनवरी 2024 को ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। तभी से पुत्री उनके पास मायके में रह रही है। बिछवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed