फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman set her life on fire in domestic dispute

घरेलू कलह में विवाहिता ने आग लगाकर दी जान

Fri, 19 Nov 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman set her life on fire in domestic dispute
गृहक्लेश के चलते महिला ने पेट्रोल डाल कर की आत्महत्या - फोटो : Agra Dehat
पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव दलईपुरा में घरेलू कलह के कारण बृहस्पतिवार को विवाहिता पूजा (25) ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दलईपूरा निवासी राकेश की पत्नी पूजा ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान बाइक में भी आग लग गई। लपटें देख परिवार के लोग दौड़े, लेकिन भीतर से कमरा बंद था। घरवाले जब तक दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचे, जलने से पूजा की मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि पूजा गाजीपुर की रहने वाली थी। 2017 मे उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रभुदयाल ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। चौकीदार की सुचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। फौरी तौर पर घरेलू कलह में आत्महत्या किए जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed