फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman's body found hanging in a noose, accused of murder

फंदे में लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 29 Mar 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in a noose, accused of murder
खंदौली। थाना क्षेत्र के गांव बाशिंदा में सोमवार की शाम विवाहिता मनीषा (24) का शव पंखे से फंदे पर लटकता मिला। ससुराल के लोग घर से फरार है। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बाशिंदा गांव निवासी संदीप की शादी एक वर्ष पूर्व रोहता निवासी मोहन सिंह की पुत्री मनीषा से हुई थी। सोमवार की शाम करीब सात बजे मनीषा का शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद से ही ससुराल के लोग घर से फरार हैं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम को किसी बाद पर मनीषा और संदीप में कहासुनी हुई थी। इसके बाद संदीप बाहर निकल गया था। कुछ देर बाद वह लौटा, तो मनीषा का शव फंदे से लटकता देख उसने शोर मचाया। घटना की जानकारी होते ही सीओ एत्मादपुर रवि गुप्ता मौके पर पहुंच गए। मायकेवाले भी आ गए। मायके के लोगों ने मनीषा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि संदीप और मनीषा में कई दिन से झगड़ा हो रहा था। पति और ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर गला घोंटकर मनीषा की हत्या कर दी। थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायकेवालों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed