{"_id":"6a0b7de91d633e80b7031d43","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-married-two-months-ago-agra-news-c-25-1-agr1008-1063226-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दो माह पूर्व हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दो माह पूर्व हुई थी शादी
Tue, 19 May 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव दौलतपुरा निवासी संजना पत्नी अमन की शादी करीब दो माह पूर्व हुई थी। रविवार दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां परिजन ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।