{"_id":"5efb20a48ebc3e42d3713b54","slug":"married-woman-dies-after-36-days-of-marriage-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथों से मेहंदी का रंग छूटने से पहले विवाहिता की मौत, कमरे में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों से मेहंदी का रंग छूटने से पहले विवाहिता की मौत, कमरे में मिला शव, हत्या का आरोप
Tue, 30 Jun 2020 04:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Jun 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के गांव सुजावलपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी लोकेश ने अपनी बहन सरिता की शादी 25 मई को शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी नरेंद्र उर्फ डोरी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सरिता के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
गांव के व्यक्ति ने दी सूचना
एक महीने में एक-दो बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालीजनों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। लोकेश का आरोप है कि मंगलवार सुबह सुजावलपुर के ही एक व्यक्ति का फोन आया कि उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है।
विज्ञापन
जब लोकेश परिवार के अन्य लोगों के साथ सुजावलपुर पहुंचा तो सरिता का शव कमरे में पड़ा मिला। उसके ससुराल का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर सिरसागंज सीओ ईरज राजा और प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर बीडी पांडेय पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के संबंध में सीओ ईरज राजा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या का पता चल जाएगा। विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के संबंध में सीओ ईरज राजा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या का पता चल जाएगा। विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।