फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies 10 months after marriage dowry death case filed

UP: 10 महीने पहले शादी, एक लालच और लुट गईं खुशियां...विवाहिता की लाश देख कांप गए घरवाले

Sat, 12 Apr 2025 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 10:53 AM IST
सार

जिस बेटी को 10 महीने पहले खुशी-खुशी विदा किया था, उसकी मौत से परिवार टूट गया है। बेटी की ससुराल में संदिग्ध  हालत में मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Married woman dies 10 months after marriage dowry death case filed
विवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र की अंजलि विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन भाग गए। पोस्टमार्टम के बाद भी केस दर्ज नहीं होने पर परिजन ने थाने में शव रखकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जारऊ, सादाबाद निवासी दिनेश कुमार ने बेटी रितु (24) की शादी 10 माह पहले अंजलि विहार, खंदौली निवासी अशोक के साथ की थी। परिजन ने बताया कि ससुराल में दो लाख रुपये की मांग करते हुए रितु से मारपीट की जा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम को रितु का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद...बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर परिजन पहुंचे तो ससुरालीजन भाग गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया मगर केस दर्ज नहीं किया। शुक्रवार को परिजन मृतका के शव को लेकर थाना खंदौली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि मृतका के पति को हिरासत में लेने के बाद भी छोड़ दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे तक केस नहीं लिखा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने पति सहित अन्य ससुरालीजन पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें -  UP: शाही जामा मस्जिद पर मुस्लिम युवक की घिनौनी करतूत...हुआ ऐसा बवाल, छूटे पुलिस के पसीने; ये थी साजिश

दामाद ने कहा था, अब नहीं लौटेगी रितु
रितु को दो दिन पहले अशोक मायके से लेकर आया था। कहा था कि अब परेशान नहीं होने दूंगा। वह अब कभी लौटकर मायके नहीं जाएगी। उन्होंने समझा कि पति सुधर जाएगा मगर उन्हें क्या पता था कि वह धमकी देकर गया है कि लौटकर नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed