{"_id":"67f9f3b71d40ee6aaa0c79e8","slug":"muslim-youth-s-disgusting-act-at-shahi-jama-masjid-such-a-ruckus-ensued-that-police-had-to-sweat-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाही जामा मस्जिद पर मुस्लिम युवक की घिनौनी करतूत...हुआ ऐसा बवाल, छूटे पुलिस के पसीने; ये थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाही जामा मस्जिद पर मुस्लिम युवक की घिनौनी करतूत...हुआ ऐसा बवाल, छूटे पुलिस के पसीने; ये थी साजिश
Sat, 12 Apr 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:31 AM IST
सार
आगरा की शाही जामा मस्जिद पर थैले में जानवर का कटा हुआ सिर रख दिया गया। इससे आक्रोश फैल गया। पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने महज चार घंटे में साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
शाही जामा मस्जिद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के शाही जामा मस्जिद परिसर में एक युवक ने थैले में जानवर का कटा हुआ सिर रखकर शुक्रवार को शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। फजर की नमाज के बाद थैला देखते ही नमाजी एकत्रित हो गए। सूचना पर सर्किल की फोर्स के साथ पहुंचे डीसीपी सिटी ने लोगों को समझाया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि दोपहर में नमाज के बाद युवकों ने हंगामा करते हुए नारे लगाए। पुलिस को लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजलीघर स्थित शाही जामा मस्जिद में सुबह करीब 7 बजे फजर की नमाज अदा करने के बाद कुछ लोगों ने एक कोने में रखा थैला देखा। उसमें जानवर का कटा हुआ सिर रखा था। इस जानवर का मजहब में नाम लेना तक निषेध है। पता चलते ही संवेदनशील मंटोला में तनाव फैल गया। काफी संख्या में लोग मस्जिद पहुंच गए। हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद इंतजामिया कमेटी के जाहिद कुरैशी ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार सर्किल के फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को समझाया। इसके बाद मस्जिद में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी युवक थैला लेकर अंदर जाते हुए और फिर खाली हाथ बाहर निकलते दिखा।
दोपहर डेढ़ बजे जुमे की नमाज थी। नमाज के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आननफानन 100 पुलिसकर्मियों को संदिग्ध की तलाश में लगाया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सुबह 11 बजे पुलिस ने टीला नंदराम, मंटोला निवासी नजीरउद्दीन को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।
परिजन ने बताया कि नजीरुद्दीन दिमागी कमजोर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने यह काम किसके इशारे पर किया। जुमे की नमाज के दौरान सिटी जोन का पूरा फोर्स मस्जिद के आसपास लगाया गया। दोपहर दो बजे के बाद नमाज खत्म होने के बाद युवकों ने हंगामा करने की कोशिश की।
मस्जिद के बाहर निकलते ही युवाओं के गुट नारेबाजी करने लगे। मस्जिद नापाक करने वाले को फांसी दो, फांसी दो के नारे लगाए। पुलिस ने यह देखा तो तुरंत लाउडस्पीकर से एलान किया कि नारेबाजी करने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई होगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। किसी तरह का बवाल नहीं करें। शांति होने के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि धर्मस्थल को अपवित्र करने की साजिश करने वाले आरोपी से पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज किया गया है। एहतियातन फोर्स तैनात है।