फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Karni Sena Rakt Swabhiman Rally Live: Barriers installed on road in Garhi Rami, Police on Alert

Karni Sena Protest: गढ़ी रामी में क्षत्रियों की हुंकार, लहराईं तलवारें, एक लाख से पार भीड़; पुलिस अलर्ट

Sun, 13 Apr 2025 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 08:44 AM IST
सार

Karni Sena Agra Protest Live Updates : आगरा के एत्मादपुर में राणा सांगा जयंती पर रक्त स्वाभिमान रैली में क्षत्रियों का रैला उमड़ रहा है। हाथों में तलवार और बंदूकों के साथ बड़ी संख्या में इस रैली में हिस्सा लेने के लिए युवा भी पहुंचे हैं। हाईवे की दुकानें बंद करा दी गई हैं। बुलडोजर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। पुलिस ड्रोन से भी निगरानी कर रही है। 
 

विज्ञापन
Agra Karni Sena Rakt Swabhiman Rally Live: Barriers installed on road in Garhi Rami, Police on Alert
रक्त स्वाभिमान रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए गढ़ी रामी में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। बाइक और कारों से हुजूम उमड़ रहा है। हाथों में तलवार और बंदूकों के साथ यहां बड़ी संख्या में उमड़ रही भीड़ को देख पुलिस के पसीने भी छूट रहे हैं। गढ़ी रामी में 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल खचाखच भर गया है। वहीं अभी-अभी शेर सिंह राणा भी आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: रक्त स्वाभिमान रैली को लेकर पुलिस अलर्ट, आगरा में इस मार्ग पर वाहनों की एंट्री की गई बंद; डायवर्जन लागू
विज्ञापन



 

इन जिलों से पहुंच रहे लोग 
एत्मादपुर के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर आगरा के साथ ही एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ सहित तमाम जिलों से लोग पहुंच चुके हैं। यहां बनाया गया पंडाल पूरा भर चुका है। राणा सांगा पर सपा सांसद के विवादित बयान को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट दिखाई दे रही है। हालांकि कुछ जगह पुलिस द्वारा इन लोगों को आयोजन स्थल पर पहुंचने से रोकने का प्रयास भी किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। 







ये भी पढ़ें -  राणा सांगा जयंती : रक्त स्वाभिमान रैली आज, यूपी में कई राज्यों से जुटेंगे लोग; पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में




 

पार्किंग हुई फुल
मंच के पास बनाई गई पार्किंग भी गाड़ियों से भर चुकी है।  पेयजल के लिए टैंकर खड़े किए गए हैं। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंच रहे हैं। बता दें शुक्रवार को पूरे दिन आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचते रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है। 



ये भी पढ़ें -  UP: फिल्मी अंदाज में किया पत्नी का अपहरण, सरेराह बोलेरो कार में डाला...वो चीखती रही, किसी ने मदद भी न की

विज्ञापन

हाईवे की दुकानें बंद, बुलडोजर किए जब्त
सम्मेलन को लेकर पुलिस के निर्देशों के बाद हाईवे की दुकानों को बंद रखा गया है। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को पहले ही जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादा कपड़ों में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवान यहां तैनात किए गए हैं।

शेर सिंह राणा पहुंचे
गढ़ी रामी में हो रही रक्तस्वाभिमान रैली में हिस्सा लेने के लिए शेर सिंह राणा पहुंच गए हैं। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं फैली हुईं हैं। आलम ये है कि शेर सिंह राणा को मंच तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। 


 

सपा सांसद के आवास पर कड़ा सुरक्षा घेरा
राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। गढ़ी रामी से ही पहले क्षत्रिय करणी सेना ने कूच कर सांसद के आवास पर हमला किया था। अब इस तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस भी अलर्ट है। 

रक्त स्वाभिमान रैली में जा रहे ट्रैक्टर को रोका, ट्रॉली में छुपाकर रखे थे डंडे
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रक्त स्वाभिमान रैली में जा रहे लोगों को पुलिस ने सिकंदरा चौराहे पर रोक लिया। तलाशी ली गई तो ट्रॉली के अंदर से डंडे बरामद हुए। 

सम्मेलन स्थल पर लहराए डंडे और हथियार 
आगरा के गढ़ी रामी में आयोजित करणी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में युवा डंडे और हथियार लेकर पहुंचे हैं। इस दाैरान सम्मेलन में पुलिस फोर्स को देख युवाओं ने हथियार लहराए। गाैरतलब है कि करणी सेना की ओर से एक डंडा-एक झंडा के साथ आने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया था।

डीसीपी ने फोर्स के साथ एमजी रोड पर किया फ्लैग मार्च
एक ओर गढ़ी रामी में आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में भीड़ बढ़ रही है, वहीं सपा सांसद के आवास की पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जा रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने एमजी रोड पर फ्लैग मार्च किया। बता दें, एमजी रोड पर ही सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास है।

कार्यक्रम स्थल पर हेलीकाॅप्टर से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया हेलीकाॅप्टर से सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दाैरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक माैजूद रहे।

Agra Karni Sena Rakt Swabhiman Rally Live: Barriers installed on road in Garhi Rami, Police on Alert
हाईवे से गुजरते युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राणा सांगा के सम्मान में...युवाओं में दिखा जोश
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होने के लिए करणी सेना और क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। आगरा  में जगह-जगह सड़कों पर केसरिया झंडे लिए युवाओं के वाहन गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाईवे से बड़ी संख्या में ऐसे वाहन गुजर रहे हैं। राणा सांगा के सम्मान में सर्व समाज मैदान में, राणा सांगा अमर रहे...जैसे नारे लगाते हुए कार्यकर्ता गुजर रहे हैं।

रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी भी पहुंची
गढ़ी रामी में आयोजित करणी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शीला सुखदेव गोगामेड़ी भी पहुंची हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंच हैं। वह करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या की गई थी।

Agra Karni Sena Rakt Swabhiman Rally Live: Barriers installed on road in Garhi Rami, Police on Alert
एमजी रोड पर पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एमजी रोड पर सन्नाटा, वाहन खड़े कर बंद किया रास्ता
करणी सेना और क्षत्रिय संगठनों की रैली के मद्देनजर एमजी रोड पर सांसद आवास के रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग के साथ मार्ग को बंद करने के लिए बड़े वाहनों का भी सहारा लिया गया है। भगवान टाॅकीज चाैराहे पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बुलडोजर खड़े करवाए गए हैं। गाैरतलब है कि पिछले दिनों करणी सेना के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ सपा सांसद के आवास तक पहुंच गए थे।


 

Agra Karni Sena Rakt Swabhiman Rally Live: Barriers installed on road in Garhi Rami, Police on Alert
सपा के पदाधिकारी किए गए नजरबंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा के पदाधिकारी किए गए नजरबंद 
करणी सेना सम्मेलन के चलते सपा नेताओं को नजरबंद किया गया। पिनाहट के भदरौली स्थित सपा कार्यालय पर पुलिस ने सुबह ही सपा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता को अपने पहरे में ले लिया। 

भीड़ के आने का सिलसिला जारी, पुलिस ने शहर में लगाया पहरा
गढ़ी रामी में भीड़ के आने का क्रम जारी है। हालांकि पुलिस ने इन लोगों को रोकने के लिए पहरा लगा दिया है। एत्मादपुर के आसपास पुलिस नजर रखे हुए है। यहां से किसी को भी गढ़ी रामी की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। 

हथियार लहराते हुए सम्मेलन में पहुंचे
गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के आने का सिलसिला जारी है। लोग हथियार लहराते हुए आयोजनस्थल की ओर बढ़ रहे हैं। हाईवे पर कार की छत से इस तरह हथियारों को प्रदर्शन करते हुए युवा सम्मेलन स्थल पर पहुंचे।

रक्त स्वाभिमान सम्मेलन...मंच पर चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की
गढ़ी रामी में करणी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में अव्यवस्था भी देखने को मिली। मंच पर चढ़ने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की हुई। मंच पर चढ़ने के लिए लोगों में होड़ रही।


Agra Karni Sena Rakt Swabhiman Rally Live: Barriers installed on road in Garhi Rami, Police on Alert
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में माैजूद ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब माफी से काम नहीं चलने वाला...रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में बोले ओकेंद्र राणा
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा भी गढ़ी रामी में आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल हुए। मंच से उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम कुछ भी कर सकते हैं। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान ने क्षत्रिय ही नहीं बल्कि सनातन समाज को ठेस पहुंचाई है। अब माफी से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, सपा सांसद की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने, रामजीलाल सुमन के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने, घायल कार्यकर्ताओं की ओर से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांगें नहीं मानी गईं तो करणी सेना सांसद के आवास पर कूच करेगी।

Agra Karni Sena Rakt Swabhiman Rally Live: Barriers installed on road in Garhi Rami, Police on Alert
भगवान टाॅकीज चाैराहे पर तैनात फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भगवान टाॅकीज चाैराहे से एमजी रोड बंद, फोर्स तैनात
गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। भगवान टॉकीज चौराहे से एमजी रोड को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बैरिकेडिंग कर यहां भारी वाहन खड़े कर दिए गए हैं। पुलिस फोर्स भी तैनात है, जिससे सपा सांसद के आवास की ओर कोई भी प्रदर्शनकारी नहीं जा सके।

 

रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का समापन, हाईवे पर लगा जाम
शनिवार शाम को रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का समापन हो गया। भीड़ अब अपने घर की ओर लाैट रही है। इससे हाईवे पर भीषण जाम लग गया है। पुलिस जाम खुलवाने में लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed