फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman died under suspicious circumstances

Agra News: संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत

Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
married woman died under suspicious circumstances
सोरोंजी। मानपुर नगरिया में विवाहिता की संदिग्ध संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने विवाहिता की जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संघमित्रा (24) पत्नी कमल निवासी मानपुर नगरिया की दोपहर में अचानक तबियत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने उसकी स्थिति को बिगड़ते हुए देखा तो उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी उसके मायके ग्राम अहेबीया थाना मूसाझाग जनपद बदायूं दी गई। जानकारी पर उसके पिता पातीराम एवं भाई अंकित सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने ससुरालीजन पर संघमित्रा की जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह की मासूम हो गई अनाथ
संघमित्रा की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पति कमल की मौत 15 दिन पूर्व सड़क हादसे में हुई थी। अब उसकी मौत होने के बाद से उसकी 8 माह की मासूम अनाथ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed