{"_id":"66f191d246bb2b3e8d06032a","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-in-agra-her-brother-accused-her-in-laws-of-murder-2024-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में पड़ी थी बहन की लाश... ससुरालीजन थे फरार, भाई ने देखा तो चीख उठा; बोला-जीजा ने हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में पड़ी थी बहन की लाश... ससुरालीजन थे फरार, भाई ने देखा तो चीख उठा; बोला-जीजा ने हत्या कर दी
Mon, 23 Sep 2024 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:35 PM IST
सार
आगरा में घर में बहन की लाश पड़ी थी। ससुरालीजन मौके से फरार थे। खबर पाकर पहुंचे भाई ने देखा तो चीख उठा। कहा कि जीजा ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है ।
विज्ञापन
घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव ऊंटगिर की है। मृतका के भाई विनोद कुमार ने बताया कि उनकी बहन संगीता (32) की शादी गांव ऊंटगिर के जितेंद्र पुत्र होरीलाल के साथ 14 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके नैतिक और छोटू दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुरालीजन उसके साथ आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। सोमवार को उसकी हत्या कर दी। सूचना मिली कि बहन की मौत हो गई है। यहां पहुंचे तो घर में बहन की लाश पड़ी हुई थी। ससुराल के सभी लोग फरार थे।
विज्ञापन
जबरन वसूली करती सात युवतियां पकड़ीं
वहीं शमसाबाद क्षेत्र में गरीब बच्चों की मदद के नाम पर जबरन वसूली करती हुईं सात युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में इन्होंने अपना पता अहमदाबाद गुजरात बताया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहर की छह-सात लड़कियां ट्रक वाले एवं राहगीरों से जबरन रुपये वसूली कर रही हैं।
इस पर पुलिस बताए पते पर पहुंची उन्होंने लड़कियों को ग्राम लोहारी के पास इरादत नगर रोड पर पकड़ा। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम सोनू बारेट, अंजू बारेट, कोमल बारेट, निशा बारेट, अंजलि बरेट, रेनू बारेट, संजू बारेट थाना बटवा चारमलिक अहमदाबाद बताया।
बताया कि हम 20-25 के ग्रुप में अलग-अलग ग्रुप गुटों में जाकर गरीब बच्चों की मदद के लिए मैजिक बुक बेचते हैं। जो व्यक्ति जितना पैसा देता है हम उसको रख लेती हैं। युवतियों के पास 4500 रुपये बरामद हुए। बताया कि हमारे पति भी अन्य शहरों में जाकर अलग-अलग ग्रुप में यही काम करते हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है इनके मां-बाप आगरा कैंट पर बता रही है उनको बुलाया गया है बटवा चारमलिक थाना प्रभारी से संपर्क किया तो उसने बताया कि यह लोग अहमदाबाद के हैं।