{"_id":"68545135191e43d49001b898","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-139533-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 19 Jun 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र विवाहिता ने कमरा बंद कर पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगोंं ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। गांव नीबरी निवासी उपेंद्र की पत्नी सरिता देवी 22 वर्ष ने कमरा बंद कर पंखे पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। मृतका के भाई अमरपाल ने बताया कि उनकी बहन सरिता करीब 5 महीने से अपने मायके रह रही थी कुछ दिन पहले ही वह सरिता को ससुराल छोड़कर गया था। बृहस्पतिवार दोपहर को सूचना मिली कि सरिता की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संदीप कुमार, सीओ कुरावली सच्चिदानंद व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। महिला को फांसी के फंदे से उतारकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
-- -
विज्ञापन