फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman became widow after two years of marriage in Agra now her in laws harassing her

दो वर्ष में ही विधवा हुई विवाहिता: प्रताड़ित कर रहे ससुराली, 'लिखकर दो दूसरी शादी नहीं करोगी, तब देंगे हिस्सा'

Sun, 02 Apr 2023 11:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 11:48 PM IST
सार

आगरा में शादी के दो वर्ष बाद ही नवविवाहिता विधवा हो गई। उसके दो बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद घर से निकाल दिया। संपत्ति में हिस्सा देने के लिए कहा कि पहले यह लिखकर दो कि दूसरी शादी नहीं करोगी।

विज्ञापन
Married woman became widow after two years of marriage in Agra now her in laws harassing her
ससुराली महिला को कर रहे प्रताड़ित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के मजह दो वर्ष बाद एक महिला विधवा हो गई। पति की मौत के बाद ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। घर खर्च तक देना बंद कर दिया। उसने जायदाद के बंटवारे में पति का हिस्सा मांगा तो घर से निकाल दिया। आजिज आकर पीड़िता ने थाने की शरण ली। 

विज्ञापन

तीसरी तारीख पर भी नहीं हो सका समझौता

मामले में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में तीसरी तारीख पर भी समझौता नहीं हो सका। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के सामने ससुराल पक्ष ने जायदाद में हिस्सा देना तो स्वीकार किया। लेकिन, शर्त रखी कि विवाहिता यह लिखकर दे कि वह दूसरी शादी नहीं करेगी। इस पर दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया। इसके बाद काउंसलर ने केस दर्ज कराने की संस्तुति कर दी है।

विज्ञापन


मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती की शादी पांच साल पहले सिकंदरा में हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह गृहिणी थी। दोनों से दो बच्चे हुए। सब कुछ ठीक था। तीन साल पहले पति की एक हादसे में मौत हो गई। कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले ताने मारने लगे। घर खर्च के रुपये देने बंद कर दिए। जायदाद में हिस्सा मांगा तो घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पक्ष की तरफ से कोई नहीं आया

मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। दो तारीखों पर ससुराल पक्ष की तरफ से कोई नहीं आया। इसके बाद सास और जेठ को तारीख पर बुलाया गया। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाया। ससुराल वाले जायदाद में हिस्सा देने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने एक शर्त रखी और कहा कि तुम्हें लिखकर देना होगा कि तुम दूसरी शादी नहीं करोगी। 

काउंसलर ने केस दर्ज कराने की दी संस्तुति

इसके बाद समझौते की बात नहीं बन पाई। इस पर काउंसलर ने केस दर्ज कराने की संस्तुति कर दी। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 70 जोड़े बुलाए गए। महज 25 जोड़े उपस्थित हुए। इनमें से 11 मामलों में समझौता हो गया। आठ में एफआईआर की संस्तुति की गई। अन्य को अगली तारीख दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed