फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   married woman allegation Husband makes unnatural relationship in firozabad crime news

फिरोजाबाद: पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, विरोध करने पर बन जाता है हैवान, विवाहिता की कहानी सुन पुलिस भी हैरान 

Mon, 02 May 2022 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 06:07 PM IST
सार

जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विरोध करने पर पति  हैवान बन जाता है। 

विज्ञापन
married woman allegation Husband makes unnatural relationship in firozabad crime news
पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस के पास पहुंची महिला ने बताया कि शराब के नशे में पति हैवानियत की सारी हदें पार कर देता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पीड़ित महिला ने पति पर जान से मारने का भी प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन

आगरा की रहने वाली है विवाहिता 

पुलिस के साथ डॉक्टरी परीक्षण कराने सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से आगरा की रहने वाली है। उसका विवाह दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करने के साथ ही अप्राकृतिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर एक सप्ताह पूर्व गला दबाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया था। 

विज्ञापन

दहशत में विवाहिता

जब पीड़िता ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी, तो वह ससुराल आ गए। यहां बातचीत के दौरान आरोपी ने विवाहिता के भाई पर गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद से पीड़िता दहशत में है। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
कराया गया डॉक्टरी परीक्षण

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर जानलेवा हमले के साथ अप्राकृतिक संबंध और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि महिला के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed