शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर: आधी रात को दोनों कर बैठे ये गलती, तभी आ गया पति; हुआ ये अंजाम
शादी के बाद प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक छोटी सी गलती उसे सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। प्रेमिका का पति और घरवालों ने उसे दबोच लिया और फिर उसकी पिटाई करना शुरू कर दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी घर तक आ पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गलती ये हो गई कि उन दोनों की आवाज इतनी तेज थी कि परिजन जाग गए। जब तक प्रेमी वहां से भागने का प्रयास करता परिजनों ने उसे पकड़ लिया। फिर क्या थी प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें - मां के सामने नहर में कूदा बेटा: फोन कर बुलाया, बोला- अम्मी मैं बहुत दूर जा रहा हूं; चार माह पहले हुआ था निकाह
यहां का है मामला
कुरावली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक युवक छिपकर एक घर में घुस गया। देर रात को परिजन ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने बताया कि वह जनपद फिरोजाबाद के एलान नगर का रहने वाला है। उसका नाम अभिषेक कुमार है और वह गांव में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें - UP: एटा के कब्रिस्तान में आधी रात को हो रही थी हलचल, दृश्य देख छूटे पुलिस के पसीने, सामने आया मौत का खेल
पुलिस के किया सुपुर्द
आरोपी को परिजनों ने थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर में घुसा युवक छोटे भाई की पत्नी से गाली गलौज कर रहा था। वह उसे पहले से जानता है। शिकायकर्ता भाई की पत्नी को भी थाने लेकर पहुंचा। वहीं पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - UP: शादी वाले दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने रख दी ये डिमांड