फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son jumped into canal in front of his mother Married four months ago in firozabad up hindi news

मां के सामने नहर में कूदा बेटा: फोन कर बुलाया, बोला- अम्मी मैं बहुत दूर जा रहा हूं; चार माह पहले हुआ था निकाह

Thu, 27 Apr 2023 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 07:05 PM IST
सार

युवक की चार माह पहले ही निकाह हुआ है। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Son jumped into canal in front of his mother Married four months ago in firozabad up hindi news
मृतक अशरफ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक बेटा मां के सामने नहर में कूद गया। ये देख मां के होश उड़ गए। बेटे ने मां को फोन करके बुलाया था और कहा कि अम्मी मैं बहुत दूर जा रहा हूं। बेटे के नदी में कूदने के बाद मां ने चीख पुकार शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। 

विज्ञापन

पत्नी अस्पताल में है भर्ती

मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी अफसर अली (21) की पत्नी अस्पताल में भर्ती है। अफसर सुबह जान देने के लिए घर से निकला, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर ले आए। दोपहर के समय युवक फिर निकल आया और भूड़ा नहर पुल पर बैठ गया। यहां से उसने मां नूरबानो को फोन कर बुलाया। उसने कहा मां आज 'मैं तुझसे बहुत दूर जा रहा हूं।' और इसके बाद उसने फोन काट दिया। बेटे की इतनी बात सुन मां रोती बिलखती भूड़ा पुल पर पहुंच गई। उस दौरान अफसर वहां खड़ा हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: एटा के कब्रिस्तान में आधी रात को हो रही थी हलचल, दृश्य देख छूटे पुलिस के पसीने, सामने आया मौत का खेल 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगा दी नहर में छलांग 

मां ने उसे  रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन अफसर उसके सामने ही नहर में छलांग लगा दी। बेटे की नदी में कूदते ही नूरबानो चीखने चिल्लाने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 

ये भी पढ़ें - बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका: निकाय चुनाव से पहले प्रत्याशी ने बीएसपी छोड़ थामा भाजपा का दामन

चार माह पहले हुई शादी 

अफसर की चार माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से ही युवक काफी तनाव में था। नहर में युवक के कूदने की जानकारी पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक की नहर में तलाश की जा रही है। आगरा से गोताखोर बुलाए गए हैं। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली है। तलाश कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें - मकान से नकदी और कीमती सामान चोरी: कमरे में सो रहे दंपती को कुंडी लगाकर किया बंद, फिर इत्मिनान से की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed