फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Dhevati, who came to Nani's house, had a ruckus with her lover

नानी के घर आई शादीशुदा धेवती प्रेमी के साथ हुई रफूचक्कर

Mon, 10 Oct 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

नानी के घर आई शादीशुदा धेवती को युवक फुसलाकर ले गया।धेवती घर से लाखों रुपये के जेवर, नगदी भी ले गई।परिजनों ने उसे हर संभव स्थान पर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली।

विज्ञापन
Married Dhevati, who came to Nani's house, had a ruckus with her lover

विस्तार

टूंडला। नानी के घर आई शादीशुदा धेवती को युवक फुसलाकर ले गया। धेवती घर से लाखों रुपये के जेवर, नगदी भी ले गई। मामले में नानी ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी वृद्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 वर्षीय उनकी शादीशुदा धेवती उनके पास रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वह गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी पता चला कि उसे न्यू शिवनगर, टूंडला निवासी शिवम उसे अपने साथ ले गया है। धेवती घर के लाखों के आभूषण और 20 हजार नकद ले गई है। वृद्धा ने शिवम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए धेवती की बरामद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बैंक गई किशोरी को ले गया युवक
टूंडला। बैंक जाने की कहकर निकली किशोरी युवक के साथ चली गई। किशोरी की मां ने मोहल्ले के ही युवक पर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को बैंक जाने के लिए कह कर गई थी। बाद घर नहीं पहुंची। तब परिजनों ने उसकी तलाश तो उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने उसे हर संभव स्थान पर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इस बीच मोहल्ले के ही एक युवक ने बताया कि वह मोहल्ले के ही सुनील के साथ बाइक पर जाते हुए देखी है। किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे तो उन्होंने अभ्रद्रता की। किशोरी की मां ने सुनील व उसके परिजनों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed