{"_id":"5f86dfd15572f0248f42f7c0","slug":"marriage-in-lockdown-wife-missing-after-six-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में हुई शादी अनलॉक में 'लापता' हो गई दुल्हन, पुलिस के पास पहुंचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में हुई शादी अनलॉक में 'लापता' हो गई दुल्हन, पुलिस के पास पहुंचा पति
Wed, 14 Oct 2020 04:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Oct 2020 04:54 PM IST
सार
छह माह पूर्व शादी कर आई दुल्हन जेवर नकदी लेकर लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की
मांग की है।
विज्ञापन
दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में करीब छह माह पूर्व शादी कर आई दुल्हन जेवर नकदी लेकर लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
थाना एलाऊ की इलाबांस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी मई माह में हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक चला। लेकिन करीब माह बाद जब विदा हुई तो दुल्हन ने वापस आने में आनाकानी की। कुछ लोगों द्वारा समझाने पर दुल्हन फिर से ससुराल आ गई। मंगलवार की सुबह युवक पत्नी के साथ रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था।
ये भी पढ़ें- Hathras Case: CFI सदस्यों से पूछताछ शुरू, अस्थाई जेल पहुंचे ईडी के अधिकारी
विज्ञापन
ईशन नदी पुल पर उतरने के बाद वह एलाऊ की ओर जाने वाली बस में सामान रखने लगा। जब उसने पत्नी को बस में आने के लिए आवाज लगाई तो देखा कि वहां कोई नहीं था। बस से उतरने के बाद युवक ने काफी देर तक तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं लग सका। युवक के अनुसार पत्नी रंगरूप को लेकर शुरू से ही दूरी बनाए रहती थी। पत्नी जेवर और कुछ नकदी लेकर गायब हो गई है। बुधवार को पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।