Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marriage broke up within three years

Agra News: तीन साल में ही हो गया विवाह विच्छेद

Wed, 06 Sep 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Marriage broke up within three years
तीन साल में ही हो गया विवाह विच्छेद
विज्ञापन

सुलह समझौता केंद्र में हुई दंपती के विवाद की सुनवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। विवाद के चलते एक दंपती की शादी तीन साल भी नहीं चली। उनके बीच विवाह विच्छेद हो गया। सुलह समझौता केंद्र में समझौता नहीं होने पर दंपती ने अलग-अलग रहने पर सहमति जताई। पति द्वारा एकमुश्त 50 हजार रुपये सहित दहेज का सामान वापस देने की बात पर दोनों ने अलग अलग रहने की बात केंद्र में लिखकर दे दी।

थाना भोगांव के गांव मिर्जापुर निवासी सविता की शादी राहुल निवासी नगला राज थाना जसराना जिला फिरोजाबाद के साथ 26 जून 2020 को हुई थी। सविता के एक साल की एक पुत्री भी है। शादी के बाद दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। 25 मई 2021 को मारपीट किए जाने पर सविता ससुराल से मायके आ गई। उसने पति के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करके घर से निकाल देने का मुकदमा एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में 28 जुलाई 2021 को दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में हुई। राहुल ने जमानत पाने के लिए न्यायालय में आवेदन किया। एसीजेएम प्रथम ने राहुल को जमानत तो दे दी लेकिन दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मुकदमे को सुलह समझौता केंद्र में भेज दिया। समझौता केंद्र में मीडिएटर रीता नैयर को समझौता कराने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौता केंद्र में दंपती उपस्थित हुए। मीडिएटर रीता नैयर के सामने दोनों ने अपना पक्ष तो रखा लेकिन एक साथ रहने के लिए राजी नहीं हुए। दोनों ने विवाह विच्छेद करने की बात कही। उनके बीच एकमुश्त 50 हजार रुपये देने, दहेज का सामान वापस करने की बात पर विवाह विच्छेद की सहमति बनी। राहुल द्वारा रुपया देने तथा सामान वापस करने पर मुकदमा समाप्त कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed