फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Margashirsha Mela will start in Soronji Kasganj

तीर्थनगरी सोरोंजी में मेला मार्गशीष आज से: नगर विकास मंत्री करेंगे उद्घाटन, आस्था का उमड़ेगा जनसैलाब

Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
सार

तीर्थनगरी सोरोंजी में मार्गशीष मेला 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान हर दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। 

विज्ञापन
Margashirsha Mela will start in Soronji Kasganj
सोरोंजी में गंगा स्नान करते लोग

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी में पौराणिक एवं प्राचीन मेला मार्गशीर्ष का शनिवार को पारंपरिक तरीके से शुभारंभ होगा। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा और नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन करेंगे। मार्गशीष मेला 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान हर दिन हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि मेला पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए पूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। आयोजन समिति में पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के अतरिक्त मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 
विज्ञापन


तीर्थनगरी में मीट, अंडा व मदिरा का क्रय बिक्रय प्रतिबंधित
अपर मुख्य सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा जनपद कासगंज की नगर पालिका परिषद सोरोंजी, सूकर क्षेत्र के 25 वार्डों के अधिसूचित क्षेत्रों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित किया गया है। अधिसूचित क्षेत्रों में मीट, मदिरा एवं अंडे के क्रय विक्रय पर प्रतिबंधित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने जिला आबकारी अधिकारी और अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा को निर्देश दिये हैं कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन कराए।
 
मेला मार्गशीर्ष में सैनिक सम्मेलन 16 दिसंबर को
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे मेला मार्गशीर्ष मैदान सोरों में विजय दिवस, सैनिक सम्मेलन एवं मासिक सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन किया जायेगा। 

बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सतीश कुमार ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, मृतक सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि सभी कार्यक्रम में शामिल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed