फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Marched against the sale of acid by hangout cafe

प्लीज! स्टॉप एसिड अटैक

Sun, 14 Dec 2014 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 14 Dec 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
Marched against the sale of acid by hangout cafe
 प्लीज! स्टॉप एसिड अटैक का संदेश देते हुए लोगों ने पुलिस-प्रशासन से एसिड की खुली बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। स्टॉप एसिड अटैक संस्था के नेतृत्व में लोगों ने स्पीड कलर लैब से कैंडल मार्च निकाला। हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस होते हुए मार्च शहीद स्मारक पहुंचा। यहां प्रकाश पुंज छोड़कर एसिड हमलाें की निंदा की। अभियान में आगरा बुक क्लब, एक पहल, आईएमए और तलवलकर्स जैसी संस्थाआें ने भी हाथ बढ़ाए। मुख्य अतिथि डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बिना लाइसेंस एसिड बिक्री पर सख्ती का आश्वासन दिया। क्लब की डा. शिवानी चतुर्वेदी ने इस अभियान में सभीजनाें से भागीदारी की अपील की। केतन दीक्षित ने बताया कि रविवार को शहीद स्मारक पर धरना दिया जाएगा। मार्च में गौरव पांडे, अनुज परमार, धर्मवीर, सारिका श्रीवास्तव, पामेला कपूर, मनीष राय, इशा कपूर, रंजनी चतुर्वेदी, डा. हिना, डा. संदीप भदौरिया, श्वेता बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed