फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many regional political party did not declare candidates in agra

यूपी चुनाव 2022: आगरा में इस बार चुनावी मैदान से छोटे दल गायब, किसा ने नहीं उतारे अपने प्रत्याशी

Mon, 17 Jan 2022 07:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 07:13 AM IST
सार

आगरा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में छोटे दलों ने अभी तक अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। 

विज्ञापन
many regional political party did not declare candidates in agra
आगरा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कई छोटे दलों ने दम दिखाया था। प्रत्याशी भी मैदान में उतारे थे, लेकिन इस बार छोटे दल परिदृश्य से गायब हैं। इनमें प्रजातांत्रिक समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने सपा का दामन थाम लिया है। अन्य दलों से जुड़े नेताओं ने भी चुप्पी साध रखी है। इससे माना जा रहा है कि इस बार प्रमुख दलों के बीच दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। 

विज्ञापन

 
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) महान दल, जन अधिकार पार्टी, समान अधिकार पार्टी, समानता दल, अपना दल, राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी आदि कई पार्टियों के उम्मीदवार चुनावों के दौरान नजर आते रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी छोटे दल ने अपना प्रत्याशी घोषित करने और चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन


यहां तक कि आगरा में पांच बार दौरा करने वाले आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने आगरा में संगठन को भी खड़ा किया था लेकिन अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस दल को बसपा का मुख्य प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा था। प्रसपा के पदाधिकारी भी सपा से गठबंधन के बाद सपा के साथ हो लिए हैं। इसी तरह अन्य छोटे दल भी इस बार सामने नहीं आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed