फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many mistakes in question papers of examinations of council schools in Agra

आगरा में स्कूलों की परीक्षाएं बनीं मजाक: प्रश्नपत्रों में गलतियों की भरमार, पूर्णांक 50, प्रश्न 40 अंक के ही आए

Sat, 26 Mar 2022 08:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 08:13 PM IST
सार

आगरा के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं मजाक बन गई हैं। प्रश्नपत्रों में गलतियों की भरमार है। शनिवार को अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में भी अंकों का गणित गड़बड़ाया। 

विज्ञापन
many mistakes in question papers of examinations of council schools in Agra
प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रही परीक्षाओं में रोज प्रश्नपत्रों में गलतियां सामने आ रही हैं। शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। कक्षा पांच के प्रश्नपत्र में पूर्णांक 50 दर्ज था, जबकि अंकों के विभाजन का योग 40 ही हो रहा था। प्रश्नपत्र को दो खंड में विभाजित किया गया था। खंड-क के लिए 35 अंक निर्धारित किया गया था, प्रश्नों के अंकों का विभाजन 25 ही था। खंड-ख में मौखिक परीक्षा के लिए 15 अंक निर्धारित किए गए थे।

विज्ञापन

 
कक्षा-छह में भी पूर्णांक 50 दिया था। अंकों के विभाजन का योग 48 ही हो रहा था। दो अंक का प्रश्न नहीं दिया गया था। कक्षा आठ के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में गलत स्पेलिंग दी हुई थी। वाज (डब्ल्यूएएस) की जगह डब्ल्यूएस लिखा था। योर (वाईओयूआर) लिखा जाना था, उसकी जगह वाईओयूटी लिखा हुआ था। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश कुमार दीक्षित का कहना है कि अंकों का विभाजन ठीक से न किए जाने से शिक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन में समस्या आएगी। अधिकतर प्रश्नपत्र में अंक विभाजन त्रुटियां हैं। 

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह कहा

यूटा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा का कहना है कि प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी की भरमार है। बिना जांचें परखे प्रश्नों को पैक करके भेज दिया जा रहा है। प्रश्नपत्रों को बनाने में भी लापरवाही बरती गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार से प्रश्नपत्र की त्रुटियों के संबंध में बात की गई, उन्होंने पैकिंग करने वाली टीम से जवाब तलब किए जाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणित की परीक्षा में भी थीं त्रुटियां 

शुक्रवार को गणित विषय की परीक्षा थी। कक्षा पांच के प्रश्नपत्र में पूर्णांक 50 दिया था जबकि अंक विभाजन का योग 19 ही हो रहा था। प्रश्नपत्र में कुल 11 प्रश्न पूछे गए थे। कक्षा तीन के गणित के प्रश्नपत्र में पूर्णांक 50 अंक दर्ज था। अंकों के विभाजन का योग 35 था। कक्षा सात के गणित के प्रश्नपत्र में पूर्णांक 50 था और अंकों के विभाजन का योग 45 हो रहा था। प्रश्न संख्या तीन के -ड. में पूछा गया प्रश्न ही अधूरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed