फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manoj Bansal Secures Victory in National Chamber Elections in Agra

नेशनल चैंबर चुनाव: मनोज बंसल बने अध्यक्ष, कांटे की टक्कर में मनोज गुप्ता को हराया; 19 वोटों से दी शिकस्त

Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
सार

आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स का चुनाव शनिवार सुबह 10:30 बजे से भारी उत्साह और गहमागहमी के बीच शुरू हुआ। मतदान दोपहर 3:00 बजे तक चला। शाम 4:00 बजे मतगणना शुरू हुई और करीब 7:00 बजे परिणाम घोषित किए गए।

विज्ञापन
Manoj Bansal Secures Victory in National Chamber Elections in Agra
नेशनल चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए बेहद रोमांचक और कांटे के मुकाबले में मनोज कुमार बंसल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार गुप्ता को मात्र 19 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन


चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 1097 वोट पड़े। इनमें से मनोज बंसल को 558 मत प्राप्त हुए, जबकि मनोज कुमार गुप्ता 539 वोटों पर सिमट गए। सुबह 10:30 बजे से भारी उत्साह और गहमागहमी के बीच शुरू हुआ मतदान दोपहर 3:00 बजे तक चला। शाम 4:00 बजे मतगणना शुरू हुई और करीब 7:00 बजे परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के नतीजे
उपाध्यक्ष के दो पदों पर अम्बा प्रसाद गर्ग (670 मत) और नीतेश अग्रवाल (665 मत) ने दूसरी बार बाजी मारी है। वहीं, तीसरे दावेदार गिरीश चंद गोयल को 367 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद के लिए विनय मित्तल ने 623 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी सतीश अग्रवाल (472 मत) को बड़े अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूहों में कहीं मुकाबला, कहीं निर्विरोध चयन
कार्यकारिणी सदस्यों के लिए समूह संख्या 3 में राजेश अग्रवाल व राजकुमार भगत ने जीत हासिल की। वहीं, समूह संख्या 9 में नितिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और केशव दत्त गुप्ता विजयी रहे।

निर्विरोध चुने गए सदस्य:

कई समूहों में उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हुआ, जो इस प्रकार हैं:
समूह 1: राकेश सिंघल, विवेक मित्तल
समूह 2: संजीव गुप्ता, शलभ गर्ग
समूह 4: गोमित जैन, कुलदीप कोहली, नारायन भरानी, रंजीत सामा, तरून अग्रवाल
समूह 5: सुशील बंसल, विजय कुमार गुप्ता
समूह 6: अम्बुज गोयल, संजीव अग्रवाल, शम्भू अग्रवाल, विजय कुमार जैन
समूह 7 व 8: अनूप गोयल (समूह 7), प्रशांत मित्तल (समूह 8)
समूह 10 व 11: मोहित गर्ग व राजेन्द्र अग्रवाल (समूह 10), अनिल अग्रवाल (समूह 11)
समूह 12, 13 व 14: मयंक अग्रवाल, सचिन सारास्वत (समूह 12), देवेन्द्र गोयल, डीजी मित्तल, मयंक अग्रवाल, विकास मित्तल (समूह 13) और अनुज विकल (समूह 14)

अनुशासन और एकजुटता की जीत
निवर्तमान चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह चुनाव चैंबर के अनुशासन और एकजुटता की जीत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।


ये रहे मौजूद
चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव समिति के को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेन्द्र सिंघल, शलभ शर्मा सहित पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंघल, के.के. पालीवाल, अमर मित्तल, राजीव अग्रवाल और नरेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed