फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manappuram Gold Robbery Case Police Encounter With Miscreant Arrests With Two KG Gold

आगरा डकैती कांड: एक लाख के इनामी लाला का साथी रेनू पंडित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल

Tue, 03 Aug 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Manappuram Gold Robbery Case Police Encounter With Miscreant Arrests With Two KG Gold
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में 19 किलोग्राम सोना लूटने वाले एक लाख के इनामी नरेंद्र उर्फ लाला का साथी रेनू पंडित उर्फ अवनीश मिश्रा सोमवार तड़के सिकंदरा में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस के घेरने पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके एक हाथ और पैर में गोली भी लगी। उसके पास से तकरीबन दो किलोग्राम सोना बरामद किया गया। सरगना लाला अब भी फरार है। बता दें कि विगत 17 जुलाई को गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में डकैती डाली गई थी। बदमाश सोना और छह लाख रुपये लूटकर ले गए थे। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि दो आरोपी फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला और रेनू पंडित फरार थे। लाला पर एक लाख और रेनू पंडित पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

Manappuram Gold Robbery Case Police Encounter With Miscreant Arrests With Two KG Gold
सड़क पर पड़ा घायल आरोपी रेनू पंडित - फोटो : अमर उजाला

सोमवार तड़के थाना सिकंदरा के खड़वाई नहर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर से बदमाश की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी कर ली गई। बाइक पर एक बदमाश आता नजर आया। उसे रुकने का इशारा किया। मगर, उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके फायरिंग की। इस दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान फिरोजाबाद के थाना लाइनपार स्थित नगला विष्णु निवासी रेनू पंडित उर्फ अवनीश मिश्रा के रूप में हुई। उसने गोल्ड लोन कंपनी की रेकी की थी। कमला नगर से पहले भगवान टाकीज और नोएडा में रेकी कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Manappuram Gold Robbery Case Police Encounter With Miscreant Arrests With Two KG Gold
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के लिए चुनौती बना सरगना लाला
गैंग का सरगना नरेंद्र उर्फ लाला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस ने आसपास के जिलों से लेकर दिल्ली एनसीआर में भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। उसके पास तकरीबन पांच किलोग्राम सोना होने की उम्मीद है। पुलिस की कई टीम उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। लाला ने फरारी के बाद 50 ग्राम तक सोना एटा के दो सराफ को बेचा था। इसकी जानकारी पर पुलिस ने सराफ को पूछताछ के लिए उठाया था। मगर, उनसे भी कोई जानकारी लाला के बारे में लग सकी है। 

विज्ञापन

Manappuram Gold Robbery Case Police Encounter With Miscreant Arrests With Two KG Gold
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश निर्दोष और मनीष - फोटो : अमर उजाला

अब तक दो ढेर, चार पकडे़, एक का समर्पण 
पुलिस ने अब तक दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है, जबकि चार बदमाश पकड़े हैं। एक का समर्पण हुआ। इनमें 17 जुलाई को डकैती के कुछ देर बाद ही मनीष और निर्दोष कुमार को मुठभेड़ में मारा था। उनसे 1.65 लाख रुपये और 7.5 किलोग्राम सोना बरामद किया था। 21 जुलाई को एक आरोपी प्रभात ने थाने आकर समर्पण कर दिया था। 23 जुलाई को संतोष जाटव पकड़ा गया। उससे 63 हजार रुपये, 1.002 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। 27 जुलाई को अंशुल सोलंकी, अंशुल यादव और संजय शर्मा पकड़े गए। उनसे 2.90 लाख रुपये, 927 ग्राम सोना बरामद किया था। अब रेनू पंडित पकड़ा गया है।

Manappuram Gold Robbery Case Police Encounter With Miscreant Arrests With Two KG Gold
आगरा डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला

रेनू पर दर्ज हैं 12 मुकदमे
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि रेनू पंडित पूर्व जेल जा चुका है। इनमें फिरोजाबाद और मैनपुरी से जेल गया है। उसके खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना कमला नगर में डकैती, सिकंदरा में जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, थाना न्यू आगरा में डकैती और जानलेवा हमला, मैनपुरी में पांच और फिरोजाबाद में एक मुकदमा दर्ज है। रेनू पंड़ित मूल रूप से मैनपुरी के थाना औंछा स्थित गुहाई का रहने वाला है। 

यूपी टूरिज्म: आगरा चंबल सर्किट में देखने को मिलेगी घड़ियालों और शेरों की रोमांचक दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed