{"_id":"5ec31cd869cd5a73b460a82d","slug":"man-taking-his-pregnant-wife-and-a-baby-girl-from-gurugram-to-amethi-by-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी और मासूम बच्ची को रिक्शे से गुरुग्राम से अमेठी ले जा रहा सरजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती पत्नी और मासूम बच्ची को रिक्शे से गुरुग्राम से अमेठी ले जा रहा सरजू
Tue, 19 May 2020 05:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 May 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
परिवार को रिक्शे से गुरुग्राम से अमेठी जा रहा युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने की गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को लेकर सरजू रिक्शे से गुरुग्राम से अमेठी जा रहा है। सोमवार दोपहर वह सुहाग नगरी से गुजरा। हाईवे पर लोग उसकी बेबसी देखकर हैरान रह गए। वह रिक्शे पर ही पूरी गृहस्थी लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
मूलरूप से अमेठी का रहने वाले सरजू ने बताया कि वह वर्ष 2007 से गुरुग्राम लक्ष्मण विहार गली नंबर 18 में रह रहा था। वह वहां रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था लेकिन लॉकडाउन के कारण भुखमरी के हालात हो गए। उसने बताया कि सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर भी उसने कॉल की लेकिन उसे कहीं से भी सही जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
कोरोना के बीच अच्छी खबर: जर्मनी की कंपनी चीन में उत्पादन बंद कर आगरा में बनाएगी जूते
विज्ञापन
इस पर वह रिक्शे पर अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी अनीता और अपने डेढ़ साल की बच्ची को लेकर गुरुग्राम से अमेठी के लिए निकल पड़ा। गुरुग्राम से 310 किलोमीटर का सफर करने वाले सरजू की किसी ने अभी तक कोई मदद नहीं की। सरजू ने कहा कि उसका रिक्शा भी बस में रख कर चला जाए तो उसकी रोजी-रोटी कमाने के भी रास्ते खुल जाएंगे।