फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   German shoe company will shift from China to Agra due to Coronavirus

कोरोना के बीच अच्छी खबर: जर्मनी की कंपनी चीन में उत्पादन बंद कर आगरा में बनाएगी जूते

Tue, 19 May 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 May 2020 12:29 AM IST
सार

  • आगरा की कंपनी के साथ किया गया नई फैक्टरी खोलने का करार 
  • चीन में कारोबार के लिए स्थितियां अनुकूल न रह जाने के कारण शिफ्ट किया गया उत्पादन

विज्ञापन
German shoe company will shift from China to Agra due to Coronavirus
जूता उद्योग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी की बड़ी जूता कंपनी कासा एवज जिम्ब चीन में उत्पादन बंदकर आगरा में फैक्टरी लगाएगी। चीन में कोरोना संक्रमण और कारोबार के लिए स्थितियां पहले जैसी अनुकूल न रह जाने कारण यह निर्णय लिया गया है। दुनिया भर में जूता निर्यात करने वाली आगरा की शू इंडस्ट्री के लिए मुश्किल भरे वक्त में यह सुखद खबर आई है। 
विज्ञापन


आगरा की जूता कंपनी आई ट्रैक के पास पहले से ही कासा एवज का लाइसेंस है। इसी तरह पेनेसुएला कंपनी को कासा एवज ने चीन के दोंगजुआन में उत्पादन का लाइसेंस दे रखा था। आई ट्रैक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि चीन से कोरोना का संक्रमण शुरू हुआ। इसके बाद वहां वैश्विक स्तर पर काम करने वाली कंपनियों के लिए पहले जैसी अनुकूल स्थिति नहीं रह गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कारण से कासा एवज ने उत्पादन शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश के शासन में बात चल रही है। अगर आगरा में सुविधाएं मिली तो जल्द ही जूता उत्पादन की एक और फैक्टरी शुरू कर दी जाएगी। कासा एवज का प्रसिद्ध ब्रांड वॉन वेल्क्स है। यह कंपनी व्यक्ति के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जूते तैयार करती है। आशीष जैन इंदौर के आईआईएम के छात्र रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संकट... श्रमिक पूरे नहीं तो कैसे चलें जूते के कारखाने, देश और विदेश से नहीं मिल रहे ऑर्डर

रोजगार के नए अवसर खुलेंगे: चौधरी उदयभान

राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि दुनिया की कंपनियों का चीन से मोहभंग होकर भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के आगरा में आना बेहद खुशी की बात है। यहां के युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा। आगरा के जूते की धमक दुनिया भर में और बढ़ेगी।

और भी फैक्टरियां आगरा आ सकती हैं: पूरन 

आगरा के जूते की चमक पहले से दुनिया भर में है। जूता इंडस्ट्री के दिग्गज चीन के कंपनी के आगरा में आने को शुभ लक्षण मान रहे हैं। आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोटर्स चैंबर (एफमैक) के अध्यक्ष पूरन डावर का कहना है कि इससे दुनिया में संदेश जाएगा कि जूते  की फैक्टरी लगाने के लिए आगरा ही सबसे अच्छी जगह है और भी फैक्टरियां आगरा आ सकती हैं। इससे यहां रोजगार सृजन होगा।

ये पढ़ें- लॉकडाउन: ताजनगरी में कारोबार को नौ हजार करोड़ का झटका, सबसे अधिक नुकसान में जूता उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed