{"_id":"5a2bcde74f1c1b6a118b6cf8","slug":"man-shot-in-mathura-on-complaint-of-corruption-in-ration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः कालाबाजारी की शिकायत पर राशन डीलर ने मार दी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः कालाबाजारी की शिकायत पर राशन डीलर ने मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Sat, 09 Dec 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में थाना मांट क्षेत्र के गांव नगला सीरिया में राशन के कालाबाजारी की शिकायत तहसील दिवस में करने से क्षुब्ध राशन डीलर ने शिकायतकर्ता को गोली मार दी। घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर मांट समेत आसपास थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया है।
पुलिस को दी तहरीर में मांट के गांव लोहागढ़ निवासी सुंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा बच्चू सिंह ने बीते मंगलवार को तहसील दिवस में नगला सीरिया के राशन डीलर उदयवीर सिंह के खिलाफ कालाबाजारी की शिकायत की थी। इससे उदयवीर सिंह रंजिश मानने लगा।
शनिवार को सुबह सुंदर अपने चाचा बच्चू सिंह के साथ खेत पर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे राशन डीलर उदयवीर ने उनके चाचा बच्चू सिंह पर तमंचे से गोली चला दी। गोली बच्चू सिंह के घुटने में जा लगी। जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए।

यह देख राशन डीलर धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना की सूचना पर एसओ मांट के अलावा इंस्पेक्टर सुरीर और राया पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। घायल बच्चू सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
सीओ मांट राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसओ मांट प्रदीप पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांव-गांव राशन की रंजिश
मथुरा में मांट क्षेत्र के गांवो में इन दिनों राशन की दुकानों के लेकर गांव-गांव रंजिश चल रही है आये दिन राशन की दुकान पर लड़ाई-झगड़े होते रहते है। राशन की दुकान ग्रामीणों के लिए मूछों की लड़ाई बन चुकी है।
ज्यादातर गांवों में राशन की दुकान प्रधान के परिवार के ही लोगों पर रहती है, जिसे लेकर शिकायत अधिकारियों तक होती रहती है और प्रधान से मिलकर राशन डीलर कालाबाजारी करता रहता है। हारा हुआ पक्ष राशन डीलर की शिकायत करता रहता है और रंजिश बढ़ती ही जाती है।