{"_id":"5f5854af73263c3d58103c43","slug":"man-shot-himself-after-dispute-with-son-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने शराब पीने से मना किया तो पिता ने खुद को गोली से उड़ाया, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने शराब पीने से मना किया तो पिता ने खुद को गोली से उड़ाया, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 09 Sep 2020 09:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शराबी पिता को समझाना पुत्र को महंगा पड़ गया। कहासुनी के बाद नशे में धुत पिता ने खुद को गोली से उड़ा लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
किशनी थाना क्षेत्र के भदेई निवासी 45 वर्षीय गोपाल सिंह चौहान पुत्र महाराज सिंह दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। इसी सोमवार को वह अपना आधार कार्ड सही करवाने गांव आए थे। मंगलवार रात सात बजे वह शराब पीकर घर पर आए।
जिस पर बेटे नितिन से उनकी जमकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद गोपाल अपने कमरे में जाकर लेट गए। थोड़ी देर बाद गोपाल के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजनों ने जाकर देखा तो गोपाल ने अपने तमंचे से गोली मार ली थी।
विज्ञापन
परिजनों ने एम्बुलेंस व पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिस पर थानाध्यक्ष अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के पास पड़े तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। गोपाल की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। देर रात 10 बजे एसएसआई जैकब फर्नांडीज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।