फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man sentenced to 10 years in prison for kidnapping and raping a teenager

Agra News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

Wed, 04 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 10 years in prison for kidnapping and raping a teenager
आगरा। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म और अन्य आरोपों में अदालत ने थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गुलाब नगर बोदला निवासी सुनील को दोषी पाया। एडीजे-29 दिनेश कुमार चौरसिया ने 10 साल के कठोर कारावास के साथ 15 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन



थाना एत्माद्दौला में किशोरी के पिता ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 17 जनवरी 2018 की दोपहर 12 बजे घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी सुनील घर के अंदर आ गया। पुत्री को डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया। आसपास के क्षेत्र में तलाश करने पर पता चला कि आरोपी उनकी पुत्री को अपनी बहन के घर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने 19 जनवरी 2018 को किशोरी को तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा था। विवेचक ने 16 मार्च 2018 को अदालत में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed