फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man open fire over dispute of taking out the tractor in farm in agra

आगरा: खेत में ट्रैक्टर निकालने के विवाद में किया फायर, तमंचा लहराते युवक का वीडियो वायरल

Sun, 07 Nov 2021 08:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 08:13 PM IST
सार

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

विज्ञापन
man open fire over dispute of taking out the tractor in farm in agra
तमंचे से फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव डॉक्टर का पुरा में रविवार को खेत में ट्रैक्टर निकालने के विवाद में कहासुनी के दौरान एक युवक फायर कर दिया। घटना के बाद तमंचा लहराते युवक का वीडियो भी वायरल हुआ। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर का पुरा निवासी राम अवतार के खेत में किसी ने ट्रैक्टर निकाल दिया। उसने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। दोनों तरफ के अन्य लोग भी जुट गए। कहासुनी के दौरान ही एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। 
विज्ञापन


इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसओ निबोहरा अनुज कुमार सैनी ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही वीडियो की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी
शमसाबाद में टेंपो लूट की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। थानाध्यक्ष आनंदवीर ने बताया कि सिगैंचा निवासी संतोष ने अपने रिश्तेदार से टेंपो खरीदने के लिए रुपये उधार लिए थे। अब वह रुपये वापस नहीं कर रहा है। इस पर उसने टेंपो की चाबी रिश्तेदार को दे दी थी। बाद में उसने टेंपो लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की जांच में सच सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed