फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man killed five year old nephew and dead body buried in etah

सनसनीखेज: फूफा ने दिल्ली से पांच साल के भतीजे को किया अगवा, हत्या कर एटा में दफनाया, शव बरामद

Tue, 18 Jan 2022 11:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 11:10 AM IST
सार

दिल्ली के रहने वाले पांच वर्षीय बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव करीब 230 किमी दूर एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र में दफन मिला। 

विज्ञापन
man killed five year old nephew and dead body buried in etah
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल के मासूम की हत्या उसके ही फूफा ने गला दबाकर कर दी। दिल्ली से उसे अगवा करने के बाद एटा में वारदात को अंजाम दिया और शव दफन कर दिया। वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर से बच्चे का शव बरामद किया है। 

विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर दिल्ली की राजवीर कॉलोनी निवासी राजन ने बताया कि 15 जनवरी को पत्नी भूरी देवी के साथ बेलदारी पर गया था। उसके दो पुत्र विशाल व अमित घर पर ही थे। शाम करीब चार बजे भाभी आरती ने सूचना दी कि अमित घर पर नहीं है। इस पर गाजीपुर थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। 16 जनवरी को पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की। इसमें अमित रिश्ते के फूफा सुनील निवासी हरिजन बस्ती, कुंडली दिल्ली के साथ जाते दिखा। इसी के आधार पर पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उसने कबूल किया कि अमित को पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर में लाकर हत्या की और वहीं शव को दफनाया है। सोमवार की रात पुलिस उसे लेकर पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर में पहुंची। वन विभाग की जमीन पर गड्डा खुदवाकर शव को बाहर निकाला। राजन ने बताया कि एक साल पहले विवाद होने पर सुनील की पिटाई कर दी थी, तभी से वह रंजिश मानने लगा था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर गई। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है। दिल्ली के गाजीपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मासूम के हाथ-पैर बांधे और अंगोछे से घोंट दिया गला
एक साल पहले बड़ों के बीच आपस में विवाद हुआ था। इसमें बच्चे को निशाना बना दिया। रिश्ते के फूफा ने बेरहमी पूर्वक उसके हाथ-पैर बांधे और अंगोछे से गला घोंट दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर राजन ने बताया कि उनके बहनोई फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर के रहने वाले हैं। जो दिल्ली में रेहड़ी लगाते हैं। उनका भाई सुनील भी रुद्रपुर का ही रहने वाला है, वह दिल्ली में हलवाई का कार्य करता है। बताया कि एक साल पहले सुनील उनकी भाभी के घर पहुंचा था। जहां किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सुनील की पिटाई कर दी। तबसे उसने घर आना बंद कर दिया था। यह बात उसे पता था कि हम पति-पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। ऐसे में वह 15 जनवरी को दोपहर के समय घर पहुंचा और बहला कर अमित को अपने साथ ले गया। यहां जयसिंहपुर में सुनील की मौसी रहती हैं। उसी दिन बच्चे को यहां लाया और बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि हम लोगों को ऐसी कुछ भनक भी नहीं थी। हम पूरे दिन बच्चे को दिल्ली में खोजते रहे। बाद में गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीरों से पूरी हकीकत सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed