फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man found hanging at religious place in mathura

मजार की दीवार पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव, शरीर पर हैं ये निशान

Tue, 17 Jul 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Tue, 17 Jul 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
man found hanging at religious place in mathura
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट क्षेत्र में मंगलवार को एक मजार की दीवार पर फांसी के फंदे से अज्ञात वृद्ध का शव लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


राधारानी खादर के जंगल में एक टीले पर मजार है। मंगलवार सुबह को यहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी दीवार पर फांसी के फंदे से शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मांट पुलिस की दी।   
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वृद्ध की उम्र करीब 65 साल है। उसने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मांट प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि वृद्ध के शरीर पर चर्म रोग होने के निशान हैं। खून भी निकल रहा था। इससे आशंका है कि उसने बीमारी के कारण आत्महत्या की है। 

वृद्ध के शव के पास एक कपड़े का थैला और छड़ी मिली है। हालांकि थैले में ऐसा कुछ नहीं था जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में फ़ोटो भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed