{"_id":"5bed0926bdec22693a664cdb","slug":"man-dies-after-car-hit-the-bike-in-govardhan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन में रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन में रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बुधवार रात वैगनार कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेजी से हुई कि बाइक सहित युवक कार के अगले हिस्से में फंसकर घसीटता हुआ चला गया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकिस्तक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक की शिनाख्त रूपसिंह (25) पुत्र भजनलाल निवासी कोणेर, डींग राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी होने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
रूपसिंह अपनी मोटरसाइकिल से जतीपुरा होते हुए खेत की सिंचाई के लिए डीजल लेने आ रहा था। तभी जतीपुरा परिक्रमा मार्ग में कलाधारी आश्रम के निकट गोवर्धन की ओर से तेज गति से आ रही वेगनार कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक सवार कार में फंस गया और काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल भी ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।