फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died in road accident in kasganj

कासगंज में सड़क हादसा: कार और टेंपो की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, 15 लोग घायल

Sun, 21 Nov 2021 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 04:50 PM IST
सार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में कादरगंज मार्ग पर रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां कार और टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो में श्रद्धालु सवार थे। ये सभी मेला ककोड़ा जा रहे थे। 

विज्ञापन
man died in road accident in kasganj
कासगंज में भीषण सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में कादरगंज मार्ग पर ईंट भट्ठा के निकट कार और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


टेंपो मेला ककोड़ा के लिए जा रहा था। उसमें सब्जी लदी हुई थी। चालक ने श्रद्धालुओं को भी बैठा लिया। इसी बीच कार ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय राजेंद्र (62) पुत्र सरनाम सिंह निवासी हडौरा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक एवं घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वृद्ध का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल कार सवार एफएम टावर मंजूर गढ़ी रोड अलीगढ़ निवासी आदिल पुत्र अखलाक निवासी, उसकी पत्नी, अली पुत्र अखलाक अली, उसकी पुत्री तिमरा जहां,  टेंपो चालक रजनेश पुत्र किताब सिंह निवासी महमूद नगर, अंशिका उर्फ कोमल दीक्षित , मनु उर्फ विधि दीक्षित, तनु दीक्षित पुत्री रमाकांत दीक्षित,  राधना पत्नी हरिनंदन सिंह,  उनकी पुत्री लक्ष्मी, संध्या, पुत्र आलोक, रोहित, सरजन, शिवम पुत्रगण उजीर सिंह निवासी हरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मदद के लिए मच गई चीख पुकार
हादसे के बाद टेंपों पलट गया था। जिससे उसमें सवार लोग नीचे दब गए। लोग मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद टेंपो को सीधा कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। 

मृतक के परिजनों को मिलेगा किसान दुर्घटना बीमा का लाभ
सड़क हादसे की सूचना पर तहसीलदार राजीव निगम ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक के पास जमीन है। मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। इसके लिए परिजनों से आवश्यक प्रपत्र मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed