{"_id":"69334978d7d76157dd0991db","slug":"man-beaten-with-revolver-after-car-crashes-outside-marriage-home-video-goes-viral-agra-news-c-364-1-ag11019-121871-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैरिज होम के बाहर कार टकराने पर रिवाल्वर दिखा पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैरिज होम के बाहर कार टकराने पर रिवाल्वर दिखा पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा क्षेत्र मेंं लीला गार्डन मैरिज होम के बाहर बैक करते समय कार सवार की गाड़ी दूसरे पक्ष की कार से टकरा गई। दूसरे पक्ष ने रिवाल्वर निकाल कर कार सवार को धमकाते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान बीचबचाव करा रही महिला युवक की टक्कर लगने से घायल हो गई। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार के नंबरों के आधार पर दोनों पक्षों की जानकारी जुटा रही है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर 17 सेकंड और 1.24 मिनट के दो वीडियो वायरल हुए। वीडियो में लीला गार्डन मैरिज होम के गेट पर एक कार बैक करते समय दूसरी कार में पीछे से टकराते दिख रही है। इस दौरान बरातियों की तरह साफा बांधे युवक हाथ में रिवाल्वर लेकर एक व्यक्ति को धमकाता है। एक महिला बीच में आती है तो साफा बांंधे युवक रिवाल्वर को कमर में लगाकर उसको पीटने लगता है। बीचबचाव के दौरान महिला को युवक की टक्कर लगती है और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो जाती है। वीडियो में दिख रही सफेद स्विफ्ट डिजायर आहूजा के नाम पर बताई जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। दिख रही कार के नंबर और मैरिज होम संचालक से बात कर पता लगाया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।