{"_id":"60325eaabab6c077ad0b8eb7","slug":"man-arrested-for-murder-of-monk-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन में भिक्षु की पीटकर हत्या व तीन को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन में भिक्षु की पीटकर हत्या व तीन को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sun, 21 Feb 2021 06:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन में एक भिक्षु की पीट-पीटकर हत्या करने और तीन अन्य भिक्षु को घायल करने वाले आरोपी को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत पूरा करने के लिए भिक्षुओं को निशाना बना रहा था।
विज्ञापन
रविवार को जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 16 व 17 फरवरी की रात पुलिस को हरिनिकुंज चौराहा स्थित गिरिराज कृपा अतिथि भवन के बेसमेंट की मार्केट में अज्ञात भिक्षु का शव मिला था। चेहरे व सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
18 फरवरी को इस्कॉन गोशाला के निकट एक अन्य भिक्षु लहूलुहान अवस्था में मिला था। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. लक्ष्मी गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दिन एक और भिक्षु परिक्रमा मार्ग में लहूलुहान मिला। 19 फरवरी को परशुराम पार्क के समीप एक और व्यक्ति मरणासन्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
लगातार भिक्षुकों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कामयाबी मिली। आरोपी को शनिवार शाम जुगलघाट के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से लूटे 2000 रुपये व खून में लथपथ कपड़े व हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।
पूछताछ में अपना नाम अभय गिरी हाल निवासी अस्थाई सीताराम की बगीची काली दह वृंदावन बताया है। उसने बताया कि नशे की लत पूरा करने के लिए वह भिक्षुओं को निशाना बनाता था। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
टीम में सीओ रमेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार, निरीक्षक क्राइम जगदीश प्रसाद, उपनिरीक्षक द्वय राजवीर सिंह, शैलेंद्र कुमार, ललित कुमार, राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार, बृजपाल सिंह, सुधीर कुमार, मोहित धामा, आकाश कुमार, महेंद्र आदि शामिल रहे।