फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Malhar resonated on the beat of the dholak

हरियाली तीज पर कहीं ढोलक की थाप तो कहीं गूंजी मल्हार

Sun, 31 Jul 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Malhar resonated on the beat of the dholak
मैनपुरी। हरियाली तीज पर जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रमों में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कई स्थानों पर माताओं का सम्मान किया गया। सावन के झूलों पर महिलाओं ने मल्हार और लोक गीत गाए।
विज्ञापन

शहर के लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में भारत विकास परिषद मयन द्वारा वृद्ध माताओं का सम्मान किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बीएसए दीपिका गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बीएसए ने किया। क्विज प्रतियोगिता भी हुई। श्रुति गुप्ता, रूपाली रस्तोगी, सुधा तापड़िया, दिव्या मूदड़ा, रजनी गंभीर, अनुपम गुप्ता, शेाभा अग्रवाल, अलका पांडेय, डॉ. पूनम पाठक, आरती गुप्ता, पूनम गुप्ता, रीता गुप्ता, सोनम अग्रवाल, सपना मौजूद रहीं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्काउट गाइड सभागार में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। महिला जिलाध्यक्ष कुसुम श्रीवास्तव, आशा सक्सेना ने मां सरस्वती और भगवान श्री चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण की गई। हरे परिधानों में महिलाओं ने सावन के गीत गाए। गीतों व भजनों के साथ पर्व मनाया। जिला महामंत्री नेहा हजेला, आरती सक्सेना, सिंकी सक्सेना, शोभा हजेला, ममता सक्सेना, रश्मि, मृदुला हजेला, स्नेहलता, आराधना, आरती सक्सेना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में मोहल्ला खरगजीत नगर में सुभद्रा राठौर के आवास पर अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने शिव और पार्वती की पूजा की। कजरी और मल्हार पर महिलाओं को झूमते हुए देखा गया। संजू शर्मा, सुमित्रा राठौर, सुशीला भदौरिया, पुष्पा तिवारी, सोनी शुक्ला, मीनू शुक्ला, रजनी राठौर, अर्चना तिवारी, प्राची मौजूद रहीं। दिगंबर जैन महिला मंच के सहयोग से आपकी रसोई में खेलों का आयोजन हुआ। नेमीचंद्र जैन संस्थान की महिलाओं ने मेहंदी रचाई। झूला झूलकर सावन के गीत गाए। पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा की शपथ ली। डॉ. शिवानी जैन, डॉ. विनीता जैन, मधु जैन, रीना जैन, रेखा जैन, शालू जैन, संगीता, एड, विनीता, ममता जैन, प्रिया जैन, मनोरमा, साधना गुप्ता मौजूद रहीं। मोहल्ला राजा के बाग में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से साधना तिवारी के आवास पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। अमृता चौहान, अनीता राजपूत, नीतू प्रधान, सविता गौतम, अनीता राजपूत, विशुना सिंह, मनोरमा सिंह, कमलेश राठौर, अनीता देवी, रजनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed