फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Malaria knocked in the district, two patients were found

Agra News: जिले में मलेरिया की दस्तक, मिले दो मरीज

Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Malaria knocked in the district, two patients were found
कासगंज। जिले में मलेरिया ने दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में उपचार के लिए पहुंचे बुखार पीड़ित दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि जांच के बाद हुई। मेले में 1069 मरीजों का एलोपैथ और आयुर्वेद पद्धति से उपचार किया गया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी दी गई। जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 29 तथा अर्बन क्षेत्रों के 2 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। इन केंद्रों पर 31 चिकित्सक के साथ 131 पैरा मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया। इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों में 431 पुरुष, 455 महिलाएं और 183 बच्चे शामिल हुए। बुखार पीड़ित 38 मरीजों में से 11 में मलेरिया के लक्षण मिले, इनके रक्त की जांच की गई, जिसमें से 2 मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई। काफी संख्या में मरीजों में पेट दर्द, डायरिया की शिकायत मिली। इसके अलावा सर्दी खांसी पीड़ित मरीज भी मेला में इलाज कराने के लिए आए। मेला में डायबिटीज के 18 मरीज, हाइपरटेंशन के 12 मरीज आए। 16 महिलाओं ने अपनी प्रसव पूर्व जांच कराई। 4 मरीजों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में पहुुंचने वाले सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed